वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से पराजित किया। बारिश के कारण मैच शुरू होने में एक घंटे का विलंब हुआ।
मौजूदा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम ने खिताबी मुकाबले के शुरुआती 15 मिनट में ही तीन गोल दाग दिए थे। उसने इस टूर्नामेंट में अपने सभी छह मैच जीते।
इंग्लैंड के लिए इस बार फाइनल में पहुंचना सुखद: अहसास रहा क्योंकि इससे पहले वह पांचवें स्थान से आगे नहीं बढ़ सका था।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबले में यूरोपीयन चैम्पियन हॉलैंड ने पूर्व विश्व चैम्पियन जर्मनी को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।