Women's Hockey Bronze Medal Match: इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से हराया
गोल्ड कोस्ट: भारतीय महिला हॉकी इंग्लैंड के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 0-6 से हार गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की टीम ने इस मैच से पहले तक बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद निराश किया। इंग्लैंड ने खेल के आखिरी मिनट में बेहद आक्रामक रवैया दिखाते हुए भारत को 6-0 से बुरी तरह हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम को बिना पदक के गोल्ड कोस्ट से लौटना होगा।
भारतीय टीम पूरी तरह से हतोत्साहित नजर आ रही थी। इंग्लैंड की टीम इतने अधिक खतरनाक मूड में आ गई थी कि दो मिनट के भीतर दूसरा गोल दाग दिया। भारत 0-6 से पीछे हो गया था और आखिरी क्वार्टर में तो इंग्लैंड ने भारत को पूरी तरह छकाया।
दूसरे क्वार्टर तक कोई टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। भारतीय टीम में वंदना कटारिया की कमी खल रही थी। मिड फील्ड में बारत को अपने खेल में थोड़ी तेजी लाने की दरकार थी।
हाफ टाइम के बाद भारत को तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। इंग्लैंड की सैकेंड डिफेंस ऑफ लाइन का बेहतरीन बचाव दिखा। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह भी नाकाम रहा। इंग्लैंड का अटैक लगातार हो रहा और भारतीय डिफेंस दबाव में थे। दोनों फ्लैंक से लगातर हमले हो रहे थे।आखिरी चार मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोल तो नही हुआ लेकिन एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला इंग्लैंड को और वह कामयाब रहा। होली वेब ने भारतीय डिफेंस को चकमा देकर मैच का पहला गोल दागकर अपनी टीमको 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर का वक्त खत्म होते-होते इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से हावी रही थी।
ये भी पढ़ें: CommonWealth Games 2018: मैरी कॉम ने जीता स्वर्ण पदक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
