विश्व कप 2011 का उद्घाटन समारोह बांग्लादेश में होगा
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक आईसीसी ने उद्घाटन समारोह के लिए 19 फरवरी, 2011 की तारीख मुकर्र की है।
पत्र के मुताबिक 2011 विश्व का पहला मैच भी बांग्लादेश में ही खेला जाएगा। पत्र ने आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगार्ट के हवाले से लिखा है, "हमने बांग्लादेश को 2011 विश्व कप के उद्घाटन समारोह और पहले मैच की मेजबानी देने का फैसला किया है।"
साथ ही आईसीसी ने विश्व कप के इस संस्करण की अवधि थोड़ी संक्षिप्त करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसकी अवधि छह से सात सप्ताह के बीच की होगी।
उल्लेखनीय है कि 2007 में वेस्टइंडीज में आयोजित पिछले विश्व कप की अवधि इतनी अधिक हो गई थी कि दर्शकों ने मैदान का रुख करना ही छोड़ दिया था। आईसीसी ने तभी से रोचकता बरकरार रखने के लिए विश्व कप की अवधि कम करने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications