Denmark Vs France Preview: दोनो ही टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, फ्रांस का पलड़ा भारी
नई दिल्ली। फीफा विश्वकप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। ऐसे में डेनमार्क और फ्रांस के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि पहले दोनों मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद जीत दर्ज करने वाला फ्रांस नॉकआउट चरण से पहले डेनमार्क के खिलाफ अपने असली रंग में लौटकर विजय अभियान जारी रखने और ग्रुप सी में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा। बता दें कि फ्रांस ने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया जबकि कमजोर माने जा रहे पेरू पर उसे 1-0 से जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। सके स्टार स्ट्राइकर एंटोनी ग्रीजमैन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन वह अब तक अपने असली रंग में नहीं दिखे हैं।
Les sans maillots perdaient 5-0 en début de match et pourtant, c'est eux qui ont gagné l'opposition de fin d'entraînement !! pic.twitter.com/8jIwtK7u1O
— Equipe de France (@equipedefrance) June 24, 2018
फ्रांस पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुका है लेकिन उसकी निगाह अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर टिकी है ताकि अंतिम 16 में उसे क्रोएशिया का सामना नहीं करना पड़े जिसका ग्रुप डी में शीर्ष स्थान तय माना जा रहा है। वहीं अगर डेनमार्क की बात करें तो उसने अपना एक मुकाबला जीता है और एक मैच उसका ड्रा रहा है। ऐसे में उसका यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि दोनो ही टीमों के लिए नाकआउट पहुंचना कोई मुश्किल नहीं है लेकिन फिर भी सशक्त होने के नजरिए से यह मुकाबला अहम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
