Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'भारतीय क्रिकेट को भी निशाना बना सकते हैं आतंकवादी'

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' से अशरफ ने शनिवार को कहा कि जब पाकिस्तानी क्रिकेट पर संकट आया तो भारत ने भी उसका साथ नहीं दिया। आतंकवादी भारतीय क्रिकेट को भी निशाना बना सकते हैं ताकि विदेशी टीमें भारत का दौरा करने से परहेज करें।

अशरफ ने पिछले साल अगस्त में पीसीबी के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा, "लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हमला उन ताकतों की साजिश थी जो पाकिस्तान को खेल से बिल्कुल अलग-थलग कर देना चाहते हैं। इस बात की गारंटी कोई नहीं ले सकता कि दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में इस तरह के हमले नहीं होंगे।"

गौरतलब है कि लाहौर में तीन मार्च की सुबह श्रीलंकाई टीम पर 12 अज्ञात बंदूकधारियों ने उस समय हमला किया था जब टीम के सदस्य बस में सवार होकर गद्दाफी स्टेडियम जा रहे थे। हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी और टीम के सहायक कोच जख्मी हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+