अगले सप्ताह गोल्फ की दुनिया में वापसी करेंगे वुड्स
आठ महीने पहले घुटने का ऑपरेशन कराने वाले वुड्स अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। स्वास्थ्य लाभ के दौरान वुड्स दूसरी संतान के पिता बने, जिसने उनकी खुशी दोगुनी कर दी है।
वुड्स ने पिछले साल जून में आखिरी बार पीजीए टूर में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला किया था, जिसके कारण लह लंबे समय तक परेशान रहे थे।
चोट के बावजूद वुड्स ने अपने करियर का 14वां मेजर खिताब जीतकर प्रशंसकों का मन मोह लिया था। हालांकि इसके बाद उनके लिए खेल पाना संभव नहीं था, लिहाजा उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया था।
वुड्स बुधवार को एरिजोना के माराना में आयोजित होने वाली वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप के साथ वापसी करने की तैयारी कर चुके हैं। लंबे समय बाद वापसी कर रहे वुड्स के सामने इस खिताब की रक्षा करने की अतिरिक्त चुनौती होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications