राजस्थान और दिल्ली के बीच होगा आईपीएल का पहला मैच
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए 21 और 22 मई की तारीख तय की गई है। खिताबी मुकाबला 24 मई को मुंबई में होगा।
बुधवार को जारी टूर्नामेंट के कार्यक्रम में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर परिवर्तन करने की बात कही गई है। आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा है कि दूसरे संस्करण का उद्घाटन मैच अपने आप में अनोखा होगा, क्योंकि इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स टीम ने कहा है कि वह अपनी मेजबानी में होने वाले दो मुकाबलों का आयोजन दो अलग-अलग मैदानों पर कराएगा। एक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा जबकि दूसरा विशाखापत्तनम के वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिन में खेले जाने वाले आईपीएल के सभी मैच शाम 4 बजे से सात बजे तक खेले जाएंगे जबकि रात्रि मैचों का आयोजन रात आठ बजे से 11 बजे तक होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications