विवादों को भुलाकर आगे देखने का वक्त : गांगुली
गुरुवार को टीम के मुख्य प्रायोजक-नोकिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गांगुली ने पत्रकारों से कहा, "हमें विवादों को भुलाकर आगे देखना चाहिए। हम सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं और हम में से हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर गर्व महसूस करता है। पिछले साल हम आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन इस बार हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।"
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की यह टीम उस समय चर्चा का केंद्र बन गई थी, जब उसके कोच और आपरेशंस प्रबंधक बुकानन ने यह कहकर गांगुली और उनके प्रशंसकों को चौका दिया था कि नाइट राइटर्ड्स टीम चार कप्तानों की देखरेख में आईपीएल के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेगी।
बुकानन की इस घोषणा से गांगुली की त्यौरियां चढ़ गई थीं। उन्होंने इसे लेकर कुछ कहा नहीं था लेकिन संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके हाव-भाव से साफ लग रहा था कि प्रमुख कोच का यह फैसला उन्हें रास नहीं आया था।
मामला टीम के सह-मालिक शाहरुख तक पहुंचा। शाहरुख ने एक कप्तान के तौर पर गागुंली की क्षमताओं का आदर करते हुए बुकानन के नए फार्मूले को नकार दिया और कहा कि दूसरे संस्करण के दौरान गांगुली ही उनकी टीम के कप्तान होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications