हेडन ने ठुकरा दिया था पोंटिंग का गुप्त प्रस्ताव
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने खबर दी है कि जिस मैच से पहले हेडन ने पत्रकार सम्मेलन में अपने संन्यास की घोषणा की थी, उससे ठीक पहले पोंटिंग ने उनके सामने यह प्रस्ताव रखा था। हेडन ने हालांकि बड़ी विनम्रता से अपने कप्तान का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
पत्र के मुताबिक पोंटिंग ने हेडन को सुबह नौ बजे (पत्रकार सम्मेलन से दो घंटे पहले) फोन कर यह प्रस्ताव रखा था। पोंटिंग ने हेडन को उस मैच में कप्तानी का प्रस्ताव दिया था, जिससे कि वे शानदार तरीके से विदा हो सकें।
पत्र ने हेडन के हवाले से लिखा है, "पोंटिंग ने मुझे फोन करके बुलाया और कहा कि अगर मैं अपने करियर का अंतिम मैच खेलना चाहता हूं तो वह बाहर बैठने के लिए तैयार हैं। मैं अपने कप्तान के इस प्रस्ताव पर अभिभूत था। मैंने उससे कहा था-धन्यवाद दोस्त, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैंने विदा होने का फैसला कर लिया है और मैं इस पर कायम रहना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications