कीवियों की धरती पर तेंदुलकर ने ठोका दूसरा शतक

By Staff

हेमिल्टन, 20 मार्च (आईएएनएस)। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना चौथा और न्यूजीलैंड की धरती पर दूसरा शतक ठोका। स्थानीय सेडन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन तेंदुलकर ने 160 रनों की नायाब पारी खेली। यह उनके करियर का 42वां टेस्ट शतक है।

मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 135 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद लौटे तेंदुलकर ने तीसरे दिन अपनी पारी में 90 रन जोड़कर अपने कुल रनों की सख्या 12589 कर ली। अपने करियर का 157वां टेस्ट मैच (इस टेस्ट सहित) खेल रहे तेंदुलकर ने अब तक 54.78 के औसत से रन बटोरे हैं। इसमे 42 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।

तेंदुलकर ने इससे पहले 11 दिसंबर 2008 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 103 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड में तेंदुलकर ने अपना पहला शतक 13 दिसंबर, 1998 में वेलिंग्टन में खेले गए टेस्ट मैच में लगाया था। उस पारी में उन्होंने 113 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तेंदुलकर का सर्वोच्च स्कोर 217 रन है, जो उन्होंने 29 अक्टूबर, 1999 को अहमदाबाद में बनाए थे। इसके अलावा तेंदुलकर ने 10 अक्टूबर, 1999 में मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तेंदुलकर ने अब तक 18 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में 53.78 के औसत से कुल 1382 रन बटोरे हैं। चार शतकों के अलावा इसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। कीवियों के खिलाफ तेंदुलकर सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तेंदुलकर सबसे आगे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 37 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 26-26 शतकों के साथ तीसरे क्रम पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 20, 2009, 1:32 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+