महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड की लगातार दूूसरी जीत
न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज एमी मैसन (26/3) और लूसी डोलन (21/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 192 रनोंे के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की महिलाओं को निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बनाने दिए।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की महिलाओं ने शैली मैक्ग्लाशन (37), एमी मैसन (38) और सारा सुकिगावा (नाबाद 41) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 192 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की ओर से स्टाफेनी टेलर ने 38 रनों का योगदान दिया जबकि पामेला लावीन ने 40 रन बनाए। अनीसा महमूद 15 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि डेबी लेविस ने भी नाबाद रहते हुए 14 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सुकिगावा को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से पराजित किया। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications