मिश्रा ने कहा, 50-50 प्रतिशत मौका
पहले दिन शुक्रवार के खेल के बाद मिश्रा ने कहा कि सोमदेव देववर्मन ने पहला एकल जीतकर आशा जगाई थी लेकिन रोहन बोपन्ना की हार ने टीम को निराश कर दिया।
बकौल मिश्रा, "सोमदेव की मेहनत पर बोपन्ना ने पारी फेर दिया। मुझे पूरा यकीन है कि महेश भूपति और लिएंडर पेस शनिवार को युगल मैच जीतकर टीम को फिर बढ़त दिला देंगे लेकिन इसके बाद तीसरे दिन सारा दारोमदार एक बार फिर सोमदेव और बोपन्ना पर आ जाएगा।"
मिश्रा ने कहा कि अपने से कहीं ऊंची वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहे होने के बावजूद बोपन्ना ने अच्छा खेल दिखाया।
उन्होंने कहा, "लू येन ह्सून को हराना आसान नहीं था। बोपन्ना ने बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन लू का अनुभव उनके लिए फायदेमंद साबित रहा। मुझे यकीन है कि बोपन्ना रिवर्स सिंगल मुकाबले में ती चेन के खिलाफ इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications