परिवार के साथ वक्त बिताना दूभर हो गया है : क्लार्क
'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान क्लार्क ने कहा, "हम अपने परिजनों के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण ऐसा कर पाना संभव नहीं। हमें लगातार परिजनों की शिकायतों का सामना करना पड़ता है लेकिन अपनी प्रतिबद्धता के कारण हम कुछ नहीं कर पाते।"
क्लार्क के मुताबिक इन दिनों सभी प्रकार के क्रिकेट का चलन बढ़ गया है और इसके कारण अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्ततता भी बढ़ गई है। यह काफी चिंता का विषय है क्योंकि इसके कारण खिलाड़ियों की क्षमता प्रभावित हो रही है।
बकौल क्लार्क, "हमारे सामने आज सिर्फ एक ही मुद्दा है। हम मैचों की मारामारी से परेशान हैं। हमारे लिए अपना करियर बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन आज जिस रफ्तार से मैच खेले जा रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि हमारा करियर सिमटकर काफी छोटा रह जाएगा। हमारे लिए ही नहीं, यह दुनियाभर के क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ी समस्या है।"
खास बात यह है कि आस्ट्रेलियाई टीम के भावी कप्तान के तौर पर देखे जा रहे क्लार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता की 'मार' से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसके कारण एक तरफ जहां उन्हें कमर की चोट झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर इसी के कारण उन्हें अपनी शादी अगले साल तक के लिए टालनी पड़ सकती है।
अपनी व्यस्तता कम करने के लिए क्लार्क ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने के बावजूद वह चोट के कारण मैदान में नहीं उतर पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications