भारत को हरा सुपर-6 में पहुंची इंग्लैंड
सिडनी। आईसीसी महिला विश्व कप के लीग मैच में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज करते हुए सुपर-6 में जगह बना ली है।
कैरोलिन एटकिंस (नाबाद 69) और क्लेयर टेलर (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को भारतीय टीम को नौ विकेट से हरा दिया।
मंगलवार को स्थानीय नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 48.4 ओवर में 169 रन बनाए जबकि इंग्लैंड की टीम ने 38.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।
एटकिंस ने अपनी 124 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए जबकि टेलर ने 65 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का जड़ा। सलामी बल्लेबाज सारा टेलर ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए। एटकिंस और टेलर ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 125 रन जोड़े।
इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने अपना पहला विकेट अनुभवी सलामी बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा (0) के रूप में चार रन के कुल योग पर गंवा दिया। इस झटके से टीम अभी उबरी भी नहीं थी कि त्रिसुर कामिनी (3) नौ रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गईं।
सलामी बल्लेबाज अनाघा देशपांडे (32) और मिताली राज (59) ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर स्थिति को संभालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन 68 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाने के बाद देशपांडे भी चलती बनीं।
इसके बाद तो मानो विकेटों की झड़ी लग गई। एक समय भारत ने 126 रनों पर नौ विकेट गंवा दिए थे लेकिन अमिता शर्मा (33) और गौहर सुल्ताना (नाबाद 10) ने आखिरी विकेट के लिए 43 रन जोड़कर किसी तरह कुल योग को 169 तक पहुंचाया।
राज का विकेट 42वें ओवर में 123 के कुल योग पर गिरा। राज ने अपनी 90 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए। अमिता ने 24 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा जबकि गौहर ने 18 गेंदों पर दो चौके लगाए।
इंग्लैंड की ओर से जेनी गुन और हॉली काल्विन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि भारतीय मूल की गेंदबाज इशा गुहा ने दो सफलता हासिल की। निकी शॉ और चार्लोट एड्वर्ड्स ने भी एक-एक विकेट झटके।
अपना 41वां मैच खेल रहीं एटकिंस को 'वुमैन ऑफ द मैच' खिताब से नवाजा गया। भारतीय टीम की अगली भिड़ंत 12 मार्च को श्रीलंका के साथ होगी। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications