आईपीएल : नाइट राइर्ड्स के 15 ओवर में 103 रन (लीड-3)
15 ओवर की समाप्ति पर वान विक 33 गेंदों पर 51 रन बनाकर और मोइसेस हेनरिक्स तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, नाइट राइर्ड्स के कप्तान मैक्लम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में क्रिस गेल नहीं खेल रहे हैं। वह टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जा चुके हैं। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम लगातार दूसरे मैच में अपने नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बगैर मैदान में उतरी। सहवाग की अंगुली में चोट है।
दिल्ली की टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं। उसे चार में जीत और दो में हार मिली है जबकि कोलकाता की टीम ने आठ मैचों में मात्र एक जीत हासिल की है। छह मौकों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच रद्द हुआ है।
दिल्ली की टीम आठ टीमों की तालिका में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि कोलकाता की टीम तीन अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications