फीफा विश्व कप: 'उरुग्वे ने कोई धोखा नहीं किया'
दरअसल, घाना ने अतिरिक्त समय में गोल करने का एक सुनहरा मौका उस समय गवां दिया जब उसे पेनेल्टी मिला। उरुग्वे के लुईस सुआरेज ने गोललाइन पर गेद पर हाथ से प्रहार किया था। इस वजह से यह पेनेल्टी घाना को इसलिए मिला था। घाना के स्टार स्ट्राइकर असामोह गयान इस मौके को भुनाने में चूक गए।
इस चूक की वजह से मुकाबला पेनेल्टी शूटआउट तक खिंचा। आखिरकार इस मैच को उरुग्वे ने 4-2 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मैच के बाद ताबारेज ने कहा, "पेनेल्टी एरिया में गेंद को हाथ से छूने की वजह से लाल कार्ड दिखाया गया और खिलाड़ी को बाहर भेजा गया। यह कहना है कि हमने जीत के लिए घाना के साथ धोखेबाजी की है, गलत रहेगा। हमने रैफरी का निर्णय माना।"
गौरतलब है कि 40 साल बाद यह पहला मौका है जब उरुग्वे की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह दो बार का विश्व विजेता रह चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications