सायना को इस वरीयता क्रम में एक स्थान का नुकसान हुआ है। सायना पेरिस में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं। सायना ने दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था।
चीन की खिलाड़ी यीहान वांग वरीयता क्रम में पहले स्थान पर कायम हैं जबकि चीन की ही जिन वांग सायना को हटाकर दूसरी वरीयता पर पहुंच गई हैं। वांग को एक स्थान का फायदा हुआ है।
विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं का एकल खिताब जीतने वाली वांग लिन को वरीयता क्रम में सात स्थान का फायदा हुआ है। वह छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।
चीन की शिजियांग वांग चौथे और डेनमार्क की टिने बाउन वरीयता क्रम में पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष-10 खिलाड़ियों में चार चीन की हैं। चीनी खिलाड़ियों ने विश्व चैम्यिनशिप में पांच स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।