आईपीएल : मुंबई इंडियंस के सामने 146 रनों लक्ष्य (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वह धवल कुलकर्णी की गेंद पर सचिन तेंदुलकर के हाथों स्लिप में लपके गए।
डेक्कन का दूसरा विकेट टी.एस. विनय के रूप मे गिरा। विनय ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रनों की तेज पारी खेली। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।
तीसरे विकेट के रूप में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 25 रन बनाए। उन्हें आर. आर. राजे ने बोल्ड किया। चौथे विकेट के रूप में 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर ड्वेन स्मिथ आउट हुए। उन्हें जयसूर्या ने बोल्ड किया।
डेक्कन की ओर से सबसे ज्यादा 36 । उन्हें पर 38 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को लसिथ मलिंगा ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच करवाया।
इसके बाद छठे विकेट के रूप में वाई.वेणुगोपाल राव रन आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। द्वारका रवि तेजा और रेयान हैरिस क्रमश: चार व पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस की ओर से मलिंगा, कुलकर्णी, ब्रावो, राजे और जयसूर्या को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 25 अप्रैल को डरबन में खेले गए आईपीएल के 12वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से पराजित किया था।
दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मैच जीतकर एक टीम अंतिम-चार दौर के लिए अपना स्थान सुरक्षित करा लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications