चैम्पियन्स लीग : मुंबई इंडियंस को पहला झटका, तेंदुलकर आउट (लीड-1)
मुंबई की ओर से शिखर धवन 30 और किरन पोलार्ड बिना खाता खोले खेल रहे हैं। मुंबई का पहला विकेट सचिन तेंदुलकर के रूप में गिरा। उन्होंने 39 गेंदों में चार चौके की मदद से 48 रन बनाए। उस समय टीम का कुल योग 82 रन था।
मुंबई की टीम का यह तीसरा मुकाबला है जबकि गयाना की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है। मुंबई को चैम्पियंस लीग के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के क्लब लायंस के हाथों नौ रन की हार मिली थी जबकि मंगलवार को दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद उसे पांच विकेट से पीट दिया।
गयाना की टीम अपने पहले मैच में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के हाथों नौ विकेट से हार चुकी है।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications