For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WC 2018: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने कुछ इस तरह दी फ्रांस की टीम को बधाई

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप के महासमर का सफर फ्रांस की खिताबी जीत के साथ हो गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकार फीफा वर्ल्डकप का खिताब जीत लिया है। गौरतलब हो कि इस जीत के साथ ही फ्रांस की टीम ने 20 साल बाद दोबारा अपना इतिहास दोहराया और जीत हासिल की। वहीं इस मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। बता दें कि क्रोएशिया की टीम पहली बार फीफा विश्वकप में फाइनल मुकाबला खेल रही थी वहीं इस सीरीज में इस मुकाबले से पहले यह टीम कोई भी मुकाबला नहीं हारी थी। हालांकि फ्रांस की जीत के बाद बधाईयों का दौर जारी है, इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री औऱ राष्ट्रपति ने भी फ्रांस की टीम को इस जीत की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी बधाईः फ्रांस की इस सफलता पर नरेंद्र मोदी ने फुटबॉल चैम्पियन बनने पर बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा है, एक बेहतरीन मैच! फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। वहीं पीएम ने क्रोएशिया की टीम को भी बधाई दी।उन्होंने कहा,मैं साथ ही क्रोएशिया की टीम को उनके उत्साह से भरे खेल के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। गौरतलब हो कि पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने उतरी क्रोएशियाई टीम ने इस मुकाबले में फ्रांस से ज्यादा आक्रमण किए लेकिन फ्रांस ने मिले मौकों का सही तरीके से फायदा उठाया। फिर भी क्रोएशिया की जितनी तारीफ की जाए कम है क्योंकि इस छोटे से देश ने बता दिया कि वह क्या कर सकता है।

राष्ट्रपति ने दी बधाईः वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी फ्रांस के चैंपियन बनने पर उन्हें बधाई दी और खिलाड़ियों के उत्साह और इस शानदार खेल के लिए भी उनको बधाई दी। वहीं साथ ही साथ कोविंद ने क्रोएशिया के खिलाड़ियों के उत्साह को भी सराहा। गौरतलब हो कि इस फाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फीफा विश्वकप के इस खिताब पर कब्जा कर लिया है।

Story first published: Monday, July 16, 2018, 14:32 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+