इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना संदिग्ध
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक ईसीबी ने आईपीएल आयोजन समिति के साथ एक करार किया था, जिसके तहत वह अपने खिलाड़ियों को 15 दिनों के लिए भारत भेजने को राजी हुआ था लेकिन मोदी के हालिया बयान ने उसे मुश्किल में डाल दिया है।
मोदी ने शनिवार को कहा था कि ईसीबी को अपने खिलाड़ियों को कम से कम चार सप्ताह के लिए भारत भेजना होगा। ईसीबी और आईपीएल के बीच दो संस्करणों के लिए करार हुआ है। दूसरा संस्करण 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख नजदीक आती दिख रही है, ऐसे में मोदी के बयान से उपजे हालात में ईसीबी को जल्द से जल्द कोई फैसला करना होगा, नहीं तो उसके छह खिलाड़ी आईपीएल के इस वर्ष के संस्करण में हिस्सा लेने से चूक जाएंगे। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी छह फरवरी को होनी है।
ईसीबी के पेशेवर क्रिकेटर संघ (पीसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीन मौरिस ने कहा, "यह एक गंभीर समस्या है। हम खिलाड़ियों को भारत भेजने के संबंध में ईसीबी के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन मोदी के बयान ने हमें बिल्कुल अलग तरह के मुश्किल में डाल दिया है। इससे इंग्लैंड का क्रिकेट प्रभावित हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications