राष्ट्रमंडल खेल: कनाडा की उद्धाटन समारोह को लेकर शिकायत
टोरंटो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और इसके कई पहलुओं को लेकर चिंता जाहिर करने वाले कनाडा ने अब रविवार शाम होने वाले उद्धाघटन समारोह पर हिचकिचाहट दिखाई है।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि कनाडा का दल ने राष्ट्रमंडल खेलों के उद्धाटन समारोह में शामिल होने पर सहमत हो गया है लेकिन अभी वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। अधिकारियों की ओर से व्यक्त की गई चिंताओं को दूर किया जाने के बाद यह फैसला हुआ।
'कॉमनवेल्थ गेम्स कनाडा' के अध्यक्ष एंड्रयू पिप यह कहते रहे हैं कि दिल्ली में कनाडाई एथलीटों को सुविधाओं से जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर चिंता है कि एथलीट समारोह से जल्द नहीं जा सकेंगे। परंतु आयोजकों की ओर से कनाडा की चिंताओं को दूर करने की बात कही गई।
कनाडा का दल में कुल 400 एथलीट हैं परंतु सिर्फ 150 एथलीट ही उद्धाटन समारोह में मार्च करेंगे। भारतीय आयोजकों की ओर से पूरा आश्वासन मिलने के बावजूद कनाडा के सभी एथलीट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहे समारोह में नजर नहीं आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications