Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाई खेलों के लिए हॉकी टीम का कैम्प बुधवार से

यह कैम्प नौ दिनों तक चलेगा। इसके बाद भारतीय टीम चार नवम्बर को चीन रवाना होगी। कैम्प मेजर ध्यानचन्द राष्ट्रीय स्टेडियम में लगेगा, जहां हाल ही में भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक हासिल किया है।

एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।

वर्ष 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। उसका पहला मैच 15 नवम्बर को हांगकांग से है जबकि उसे 20 नवम्बर को पाकिस्तान से भिड़ना है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी भारत को नई दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त करना था लेकिन हॉकी जगत में जारी उठापटक की राजनीति के कारण उसे पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ा था।

पुणे कैम्प टीम के लिए फायदेमंद रही क्योंकि उसने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया लेकिन ग्रुप मुकाबले और फिर फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-5 और 0-8 से हार मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, October 26, 2010, 18:25 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+