पहले टेस्ट के लिए गॉल पहुंचीं भारत-श्रीलंका की टीमें
भारत के लिए श्रीलंका दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है। कोलंबो के कोल्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ खेला गया उसका तीन दिवसीय अभ्यास मैच बराबरी पर छूटा था।
इस मैच में बोर्ड एकादश की टीम भारतीय टीम पर पूरी तरह हावी रही। भारत के लिए एकमात्र अच्छी बात यह रही कि खराब फार्म के कारण टीम से बाहर किए गए युवराज सिंह ने शतक लगाकर फार्म में लौटने का संकेत दिया।
इसके अलावा स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट लेकर अभ्यास मैच को अपने लिए सफल बनाया। इन दोनों के अलावा भारत के सभी प्रमुख बल्लेबाज और गेंदबाज सफलता की कहानी लिखने में नाकाम रहे।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जहां चार शतक लगाए वहीं भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग वी.वी.एस. लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धौनी जैसे सभी वरिष्ठ बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे।
यह मैच श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस मैच के बाद मुरली टेस्ट मैचों से संन्यास ले लेंगे। मुरली ने टेस्ट मैचों में 792 विकेट चटकाए हैं। वह 800 विकेटों के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications