अभ्यास के लिए आस्ट्रिया पहुंची इंग्लैंड फुटबाल टीम
कोच फेबियो कापेलो की 24 सदस्यीय टीम दक्षिण-पूर्वी शहर इर्डनिंग में अभ्यास करेगी। चेल्सी और पोर्ट्समाउथ क्लबों के लिए खेलने वाले पांच खिलाड़ी बुधवार को इर्डनिंग पहुंचेंगे।
रविवार को खेले गए एफए कप फाइनल के बाद इन खिलाड़ियों को कुछ दिन आराम के लिए दिए गए हैं। मिडफील्डर गारेथ बैरी को इंग्लैंड में ही रहकर अपने टखने का इलाज कराने को कहा गया है।
इंग्लैंड की टीम 23 मई तक इर्डनिंग में रहेगी। इसके बाद वह लंदन लौट आएगी, जहां उसे 24 मई को मेकिस्को के साथ दोस्ताना अभ्यास मैच खेलना है।
मेक्सिको की टीम इन दिनों अमेरिका में रहकर दोस्ताना अभ्यास मैचों के जरिए विश्व कप की तैयारियों में जुटी है। मेक्सिको के साथ अभ्यास मैच खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम एक बार फिर इर्डनिंग लौट जाएगी। यहां वह 30 मई तक रहेगी।
इसी दिन उसे गार्ज में जापान के साथ दोस्ताना मैच खेलना है। कापेलो विश्व कप के लिए अंतिम रूप से 23 सदस्यीय टीम की घोषणा एक जून को करेंगे।
आस्ट्रिया इन दिनों विश्व कप में हिस्सा ले रही टीमों के लिए अभ्यास का गढ़ बना हुआ है। विश्व कप में हिस्सा ले रही स्पेन और हालैंड सहित कुल नौ टीमें इन दिनों आस्ट्रिया में अभ्यासरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications