Video: वायरल हो रहा है मार्सेलो के बेटा का ये ड्रेसिंग रूम वीडियो, हेडर चैलेंज से किया सबको हैरान
नई दिल्ली। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर मार्सेलो के आठ वर्षीय बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मार्सेलो के बेटे ने हेडर चैलेंज से सभी साथी खिलाड़ियों के हैरान कर दिया। दरअसल मार्सेलो के बेटे ने अपने पिता की क्लब टीम रियल मैड्रिड के साथी के साथ एक हेडर चैलेंज कंपलीट किया जिसके बाद ये वीडिये वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 4 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में इंजो विएरा अपने पिता समेत ड्रेसिंग रूम बेंच पर बैठे 11 रियल मैड्रिड खिलाड़ियों के साथ हेडर एक्सचेंज करते हैं।
जूनियर स्तर पर स्पैनिश क्लब का प्रतिनिधित्व कर चुके इंजो विएरा 11 खिलाड़ियों के साथ हेडर के जरिए गेंद को पास में रखे कपड़े धोने वाले बॉक्स में डालते हैं। बॉक्स में गेंद डालने से पहले वे कप्तान सर्जीओ रामोस के साथ शानदार हेडर लगाते हुए अपना चैलेंज पूरा कर देते हैं। चैलेंज पूरा होने के बाद सारे खिलाड़ी जोर से उछल पड़ते हैं और इंजो विएरा को गोद में उठाकर जोर-जोर से चियर करने लगते हैं। मार्सेलो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पिता का गर्व
आप भी देखिए ये सानदार वीडियो-
Marcelo’s son absolutely kills the 🗑 challenge 🇧🇷💪 @MarceloM12 pic.twitter.com/mKhELKOfEC
— 433 (@official433) May 15, 2018
आपको बता दें कि 26 मई को कीव में लिवरपूल के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल के साथ अपने अभियान के समापन से पहले मैड्रिड का सामना सीजन के अंतिम ला लीगा मैच में शनिवार (19 मई) को विल्लारियल से हुआ जहां मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। गौरतलब है कि मार्सेलो को फीफा वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। रूस में होने वाले फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील की 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
