विश्व कप के लिए तैयार हैं रियो फर्दीनांद
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक बीते प्रीमियर लीग सत्र में पीठ की तकलीफ के कारण कई मैचों में नहीं खेल पाने वाले फर्दीनांद ने कहा था कि पूरी तरह फिट हुए बिना वह दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे।
फर्दीनांद ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह अपनी टीम को किसी भी हाल में मुश्किल में नहीं डाल सकते लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
फर्दीनांद ने पत्र से बातचीत के दौरान कहा, "मैं सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जर्सी नहीं पहन सकता। मेरे लिए टीम का हित सर्वोपरि है। अब मैं पूरी तरह फिट हूं और अपने देश की ओर से दक्षिण अफ्रीका में चुनौती पेश करुं गा।"
फर्दीनांद ने कहा कि वह इंग्लैंड टीम के कप्तान के तौर पर बॉबी मूर द्वारा जिए गए पल को साकार करना चाहते हैं। मूर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 1969 में अपना एकमात्र खिताब जीता था।
फर्दीनांद ने कहा, "हमारे खिताब जीतने की संभावना है। अपने साथियों की ओर देखते हुए मैं अक्सर यह महसूस करता हूं लेकिन सच्चाई यह है कि हमें दक्षिण अफ्रीका में अपना बेहतरीन खेल दिखाना होगा, तभी हम अपना यह सपना साकार कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications