नडाल ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। उन्होंने 2008 में यहां जीत हासिल की थी। 2009 में चोट के कारण वह इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस वर्ष मई में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले नडाल को 2007 और 2006 में उपविजेता के तौर पर संतोष करना पड़ा था।
दूसरी ओर, विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले बेरडिक ने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह इस वर्ष फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। विंबलडन में इससे पहले वह 2007 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।