धोनी ने बताया वो मैच के आखिरी गेंद पर क्यों छक्का मारकर मैच जीतते हैं
नई दिल्ली। आईपीएल 11 के मुकाबलों की अगर बात करें तो इस सीजन के लीग मुकाबले अब समाप्त हो गए हैं। सभी प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर टिकी है की इस सीजन आईपीएल की इस सीरीज पर कौन सी टीम कब्जा करेगी। प्लेऑफ का पहला मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों यानी की महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। दोनो ही टीमों ने इस सीजन में 14 मुकाबले खेले हैं और 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। रविवार को खेले गए गए लीग के अंतिम मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और धोनी ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। धोनी छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने में मशहूर हैं लेकिन अब तक यह एक राज था की आखिर वो ऐसा क्यों करते हैं लेकिन धोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है की आखिर वो क्यों आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मुकाबले जिताते हैं। गौरतलब हो की इस आईपीएल सीजन में ही नहीं बल्कि विश्वकप फाइनल में भी श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी।
धोनी ने बताया इसका राजः इस सीजन धोनी बेहतरीन फार्म में हैं और अपने आलोचकों को जवाब भी दे रहे हैं जिन्होंने कहा था की अब धोनी में पहले जैसी बात नहीं रह गई है। एक इंटरव्यू में जब धोनी से पूछा गया की आखिर वो अपनी टीम को अंतिम गेंद पर छक्का मारकर क्यों मैच जिताते हैं इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा की मैच के आखिरी वक्त में विपक्षी टीम की कोशिश होती है की हम रन न बना सकें ऐसे में टीम को जल्दी जीत और ज्यादा रन की जरूरत होती है, ऐसे में ऊपर से शॉट खेलकर मैच जीतना ज्यादा सही विकल्प होता है। गौरतलब हो की इस सीजन में धोनी ने 14 मैच में 446 रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। गौरतलब हो की चेन्नई की टीम प्लेऑफ का पहला मुकाबला हैदराबाद के साथ मंगलवार को वानखेड़े मैदान में खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
