तो सीरीज नहीं जीत पाएगा भारत! अफ्रीकी टीम में जल्द हो सकती है इस दिग्गज की वापसी
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने 6 वनडे मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने 9 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी है। अब तीसरा मैच केप टाउन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि 4 वनडे मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। लेकिन अब भारत के लिए चौथा वनडे जीतना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
दरअसल दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में वापसी कर सकते हैं। डीविलियर्स ने प्रिटोरिया कंट्री क्लब में गोल्फ खेलने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के मद्देनजर टीम के मेडिकल अधिकारी डॉ. शोएब मंजरा ने पोजिटिव साइन बताया है।
गौरतलब है कि डीविलियर्स वन-डे सीरीज से पहले तीन वन-डे से उंगली की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। डिविलियर्स टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। उनके गोल्फ खेलने के फैसले के बाद डॉ. शोएब ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर वह बिना दर्द की शिकायत किए 18 राउंड खेल लेते हैं तो यह पोजिटिव साइन होगा।
हालांकि भारतीय टीम गेंदबाज और बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि डिविलियर्स का तूफान शांत ही रहेगा। अब तक खेले गए दो वनडे मैचों में कोई भी प्रोटीज भारतीय रिस्ट स्पिनर्स को सही से खेल तक नहीं पाया है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन की 93 रनों की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। 119 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 32.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
ओपनर रोहित शर्मा ने 15 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धवन ने शानदार अर्धशतक (51*) जड़ा, वहीं कप्तान ने भी 46* रनों की नाबाद पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
