For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका के सामने 193 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 48.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज ने तीन-तीन सफलता अर्जित की जबकि रंगना हेराथ को दो सफलता मिली।

बीजी वॉटलिंग ने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक 55 रनों का योगदान दिया जबकि स्कॉट स्टायरिश ने 24 और नेथन मैक्लम ने 36 रन जोड़े। वॉटलिंग और स्टायरिश ने चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

इसके अलावा मार्टिन गुपटिल (0), कप्तान रॉस टेलर (16), डेव विलियमसन (0), गारेथ हॉपकिंस (14) और डरेल टफी (0) ने निराश किया। कीवी टीम ने दो रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाया था। उसके बाद से वह निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

केइल मिल्स (11) और टिम साउथी (13) ने अंतिम समय में अपनी टीम के लिए छोटी किंतु उपयोगी साझेदारियों को अंजाम दिया। यही कारण है कि एक समय 123 रनों पर अपने सात विकेट गंवा चुकी कीवी टीम अपेक्षाकृत अच्छा स्कोर हासिल करने में सफल रही।

कीवी टीम ने पहले मुकाबले में भारत को 200 रनों से पराजित किया था। उस मैच में कप्तान टेलर और स्टायरिश को छोड़कर कोई और बल्लेबाज अपना जलवा नहीं दिखा सका था। गेंदबाजों ने हालांकि शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 88 रनों पर ढेर कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+