ईरान ने अंतिम समय में गोल दागकर मैच किया ड्रा, नाकआउट राउंड में पहुंची पुर्तगाल
नई दिल्ली। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पिछले दोनों मैचों में गोल करके पुर्तगाल की उम्मीदों को पंख लगाने वाले करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ईरान के खिलाफ जीत के साथ अपनी टीम की अंतिम सोलह में जगह पक्की करने के लिए उतरे थे, इस मुकाबले में ईरान की टीम ने इंजरी समय में गोल दागकर यह मुकाबला ड्रा करा लिया। इस मुकाबले से पहले अगर देखें तो रोनाल्डो उतने शानदार फार्म में नहीं दिखे हैं। उन्होंने ग्रुप बी में स्पेन के खिलाफ शुरुआती मैच में हैट्रिक बनाई जिससे पुर्तगाल ने यह मैच 3-3 से बराबर करके एक अंक हासिल किया. इसके बाद मोरक्को के खिलाफ रोनाल्डो का गोल निर्णायक साबित हुआ। इस मुकाबले में पुर्तगॉल को ।नॉकआउट में पहुंचने के लिए केवल ड्रा की जरूरत थी। गौरतलब हो कि रोनाल्डो अपने पूर्व कोच कार्लोस कुइरोज की टीम ईरान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध थे। क्योंकि ये दोनों ही 2003 से एक दूसरे को जानते हैं लेकिन बाद में उनके संबंध कड़वे हो गए थे। इस मुकाबले से पहले पुर्तगाल के 4 अंक थे और दूसरे नंबर है, वहीं ईरान तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। मोरक्को ग्रुप बी में सबसे निचले स्थान पर है।
ऐसा रहा मुकाबलाः इस मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने कई बार बेहतरीन मौके बनाए और गोल तक के लिए गेंद पहुंचाया लेकिन मौका सफल नहीं हो रहा था, लेकिन पहले हाफ के 45वें मिनट में क्वेरेस ने गोल दागकर पुर्तगाल को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में रोनाल्डो के पास पेनाल्टी का मौका जरूर था की वो अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिला सकें लेकिव वो अपनी टीम को मजबूत बढ़त नहीं दिला सके और ईरानी गोलकीपर ने उसे रोक लिया। इस मैच में एक रोमांचक मोड़ आया जब 6 मिनट का अतिरिक्त इंजरी टाइम जोड़ा गया और और यहां अंसारीफार्ड ने 93 मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
