Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंस्टाग्राम से करोड़ों कमाते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक पोस्ट की कीमत कर देगी हैरान

नई दिल्ली। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कप्तान क्रिस्टियान रोनाल्डो दुनिया के टाॅप 5 अमीर खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। रोनाल्डो अपनी स्टाइलिश जिदंगी व्यतीत करने के लिए जाने जाते हैं। महंगी कारों से लेकर चुनिंगा घड़ियां पहनने का भी शाैक रहते हैं। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि रोनाल्डो की इंस्टाग्राम से जो कमाई करते हैं वह उनकी युवातंस क्लब से खेलने से होने वाली कमाई से ज्यादा है। रोनाल्डो एक पोस्ट का करोड़ों में कमाते हैं, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने एक साल में इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 47.8 मिलियन यानी करीब 340 करोड़ भारतीय रुपये की कमाई की है। उन्हें 49 स्पॉन्सर्ड पोस्ट से इतनी कमाई हुई है। 34 वर्षीय रोनाल्डो खेल जगत में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार हैं। उन्होंने एक पोस्ट के लिए 9 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 6.9 करोड़ रुपये मिले हैं। एक अनुमान के अनुसार युवातंस ने रोनाल्डो को 2018 को सालाना 34 मिलियन डॉलर यानी 242 करोड़ रुपए के लगभग की भारी-भरकम रकम का भुगतान किया था।

लियोनल मेसी इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। बार्सिलोना के इस फुटबॉल स्टार ने 36 स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 23.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 165 करोड़ रुपये कमाए।रोनाल्डो की इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई दुनिया की अन्य सिलेब्रिटीज, काइली जेनर, सेलेना गोम्स और प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक साल में इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट से करीब 1.18 मिलियन डॉलर की कमाई की। उन्हें एक पोस्ट से करीब 1.96 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 10:59 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+