FIFA World Cup 2018 team analysis: पुर्तगाल टीम को करनी होगी कुछ खास तैयारी
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
Welcome to Russia, @selecaoportugal! 🇵🇹#WorldCup pic.twitter.com/Pimts0il51
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 9, 2018
देशः पुर्तगाल
ग्रुपः बी ( पुर्तगाल, ईरान, मोरक्को, स्पेन)
मुकाबलेः पहला मुकाबला 15 जून को स्पेन के साथ
दूसरा मुकाबला मोरक्को के साथ 20 जून को
तीसरा मुकाबला 25 जून को ईरान के साथ
फीफा रैंकिंगः 4
पिछला विश्वकपः ग्रुप स्टेज (2014)
बेस्ट प्रदर्शनः 1966 में तीसरे पायदान पर थी टीम
स्टार खिलाड़ीः क्रिस्टियानो रोनाल्डो (रियल मैड्रिड के लिए स्ट्राइकर), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी के लिए मिडफील्डर), आंद्रे सिल्वा (एसी मिलान के लिए स्ट्राइकर), पेपे (बेसिकट्स के लिए डिफेंडर)
कोच: फर्नांडो सैंटोस
A caminho da Rússia! #ConquistaOSonho pic.twitter.com/UQTCznqBfM
— Portugal (@selecaoportugal) June 9, 2018
फुटबॉल की अगर बात करें तो यह एक टीम का गेम है इसमें आप किसी एक खिलाड़ी के भरोसे मुकाबले नहीं जीत सकते हैं। पुर्तगाल की अगर बात करें तो उनके पास दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो है लेकिन वो इस टीम को हर बार जीत दिलाने के लिए अकेले काफी नहीं हैं। हालांकि उनकी मौजदगी में यह टीम बेहद मजबूत नजर आती है। वहीं कोच
फर्नांडो सैंटोस को पूरी उम्मीद होगी की वो इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शऩ करें और टीम को जीत दिला सकें।
वहीं इस टीम में मोटिनो और विलियम डिफेंसिव मिडफील्डर की भूमिका में खेल सकते हैं। वहीं पुर्तगाल टीम की अटैक करने की रणनीति बहुत साधारण है वो पीछे के 4 से शुरू करते हैं। डिफेंडर इंतजार करते हैं और फिर गेंद को कब्जे में लेकर काउंटर अटैक शुरू करते हैं। वहीं इस मुकाबले में क्रिएटिव सिल्वा और क्वारेस्मा पर बहुत ज्यादा दारोमदार होगा। वहीं अगर इस टीम को हराना है तो विपक्षी टीम को पेपे और एल्वेस के खिलाफ खासी रणनीति बनानी होगी। वहीं अगर इनके ग्रुप की बात करें तो ईरान और मोरक्को की टीम पुर्तगाल के सामने बेबस नजर आ सकती हैं लेकिन वहीं स्पेन की टीम मजबूती से टक्कर दे सकती है, और स्पेन का यह मुकाबला साबित करेगा की आखिर पुर्तगाल को कैसे हराया जाए।
भविष्यवाणीः पुर्तगाल की टीम यूरो चैंपियन की विजेता टीम है लेकिन इस फीफा विश्वकप में सेंट्रल डिफेंडर के साथ उसे मुसीबत हो सकती है। हालांकि यह टीम अंतिम 16 में पहुंच जाएगी लेकिन उसके बाद उरग्वे और ग्रुप ए की टीम इनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
