महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप: भारतीय टीम बाहर
भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 120 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। आस्ट्रेलिया ने इसे 18.5 ओवरों में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर हासिल कर लिया।
आस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स ब्लैकवेल ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनके करियर की अब तक यह सर्वश्रेष्ठ पारी रही। ब्लैकवेल ने अपनी इस शानदार पारी में महज 49 गेंदों का सामना किया और आठ चौके भी जड़े। ब्लैकवेल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए वुमैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन बनाए। भारत की ओर से पूनम राउत ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। पूनम के आलावा हरमनप्रीत कौर ने 24 और कप्तान झूलन गोस्वामी ने 17 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications