श्रीलंकाई टीम फिर हताश, भारत मजबूत स्थिति में (लीड-3)
यह ठीक वैसे ही हुआ जैसे मंगलवार को इसी मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 223 रन जोड़कर मेजबान टीम को निराश किया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने मात्र 14 रन के कुल योग पर सहवाग (5) का विकेट गंवा दिया था। तीसरे मैच में 116 रन बनाने वाले सहवाग इस मैच में कमाल नहीं कर सके लेकिन धोनी और गंभीर ने उनकी कमी नहीं महसूस होने दी।
खबर लिखे जाने तक भारत ने 30 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे। गंभीर 92 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अपने नियत क्रम से ऊपर बल्लेबाजी करने आए कप्तान धोनी ने 86 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 88 रन बनाए हैं।
सहवाग ने तीसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम की मिट्टी पलीद कर दी थी लेकिन इस मैच में तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही उन्हें सनत जयसूर्या के हाथों कैच करा दिया।
भारत ने इस मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम दिया है। उनकी जगह रोहित शर्मा और इरफान पठान को टीम में शामिल किया गया है। तेंदुलकर पहले तीन मैचों में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से पगबाधा आउट करार दिए गए थे।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने स्पिनर असंथा मेंडिस को आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह एंजेलो मैथ्यूज खेल रहे हैं। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications