Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

International Yoga Day: खिलाड़ियों ने बताया योग का महत्व, साझा की तस्वीरें

नई दिल्ली। खिलाड़ियों को अपने खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना होता है। क्योंकि बिना बेहतर फिटनेस के खिलाड़ी अपने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर ही नहीं सकता। ऐसे में 21 जून का दिन तो खिलाड़ियों के लिए किसी खास उत्सव से कम नहीं था। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के दिन बहुत से खिलाड़ियों ने योगा दिवस में हिस्सा लिया और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने अपने विचार भी इस दिन पर साझा करते हुए योग के महत्व को समझाया। गौरतलब हो कि योगा दिवस के इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब 50 हजार लोगों के साथ देहरादून में योग किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।

साइना नेहवाल ने साझा की तस्वीर

साइना नेहवाल अक्सर अपना फिटनेस वीडियो डालती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने साथ-साथ अपने मम्मी पापा का वीडियो भी शेयर किया था जिसमें दोनो जिम में वर्कआउट करते दिख रहे थे। आज उन्होंने योग दिवस के मौके पर अपनी तस्वीर साझा की है।

सुशील कुमार ने बताया योग का महत्व

अपनी पहलवानी से भारत का नाम पूरी दुनिया में फैलाने वाले सुशील कुमार ने योग का महत्व बताते हुए स्वामी रामदेव के साथ अपनी तस्वीर साझा की और योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व को बताया।

बबीता फोगाट ने सभी को दी बधाई

हरियाणा की धाकड़ छोरी बबीता फोगाट ने योग दिवस पर अपनी योग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि योग करें निरोग रहें। इसके साथ ही उन्होंने सभी को योग दिवस की बधाई भी दी।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 14:09 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+