Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका की पारी 651 रनों पर सिमटी (लीड-2)

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन शतक लगे। मैच के दूसरे दिन 150 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज एश्वेस प्रिंस के अलावा कार्यकारी कप्तान जैक्स कैलिस ने 102 रन और अब्राहम डिविलियर्स ने 164 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इसके अलावा एल्बी मोर्कल ने भी 58 रनों का योगदान दिया। अपने करियर का नौवां शतक लगाने वाले डिविलियर्स ने 196 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्के लगाए। मोर्कल ने 71 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया।

तीसरे दिन डिविलियर्स और मोर्कल के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 124 रनों की साझेदारी के कारण मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 209 रन बनाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम पर 442 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने प्रिंस और कैलिस (नाबाद 102) की शतकीय पारियों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 403 रन बनाए थे। कैलिस के साथ डिविलियर्स 39 रन पर नाबाद लौटे थे।

तीसरे दिन मेजबान टीम को पहला झटका कैलिस के रूप में लगा, जो अपने एक दिन पहले के व्यक्तिगत स्कोर में एक भी रन जोड़े बगैर पेलेवियन लौट गए। कैलिस की विदाई के बाद एक तरफ जहां डिविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा वहीं दूसरे छोर पर विकेट लगातार गिरते रहे।

जीन पॉल डुमिनी मात्र सात रन बनाकर पेवेलियन लौट गए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर 12 रन ही बना सके। पॉल हैरिस ने 27 रनों का योगदान दिया। मखाया एंटिनी चार रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका को 61 रन अतिरिक्त के रूप में मिले हैं। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने चार विकेट लिए जबकि बेन हिफेनहॉल और साइमन कैटिच को दो-दो सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+