मैच फिक्सिंग विवाद : 'अपना पैसा वापस चाहते हैं प्रशंसक'
यही नहीं, पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों के नाम मैच फिक्सिंग से जुड़ने के कारण इस श्रृंखला के तमाम मैचों से जुड़े प्रायोजकों ने भी आने वाले दिनों में क्रिकेट में पैसा लगाने को लेकर शंका जाहिर की है।
समाचार पत्र 'द गार्जियन' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक यार्कशायर क्रिकेट क्लब ने कहा है कि बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने 12 सितंबर को हेडिंग्ले में खेले जाने वाले इंग्लैंड-पाकिस्तान एकदिवसीय मुकाबले के टिकटों के बदले पैसे वापस मांगे हैं।
पत्र के मुताबिक फोन के जरिए पैसों की मांग करने वाले प्रशंसकों ने कहा है कि ऐसे में जबकि इंग्लैंड-पाकिस्तान श्रृंखला पर मैच फिक्सिंग का साया पड़ चुका है, वे किसी ऐसे मैच पर पैसा नहीं खर्च करना चाहते जिसका परिणाम पहले से ही निर्धारित हो। क्लब ने इसे लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने गंभीर चिंता व्यक्त की है।
पत्र ने लिखा है कि आने वाले मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है लेकिन बहुत कम प्रशंसकों टिकटों के लिए सामने आ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड-पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला ईसीबी और साथ ही साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए वित्तीय रूप से भारी पड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications