राष्ट्रमंडल खेल: कुश्ती शामिल होने से खुश हैं रविंदर
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुके रविंदर सिंह इस आयोजन में कुश्ती को दोबारा शामिल किए जाने से काफी उत्साहित हैं और वह स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।
राष्ट्रीय पदक विजेता सिंह ने आईएएनएस से कहा, "कुश्ती को 2006 के मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया गया था। यह मेरे लिये काफी निराशाजनक था। मैंनेइसके लिए कई साल तैयारी की थी। कुश्ती के इन खेलों में वापस लौटने से मैं बहुत खुश हूं।"
उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। मैं अपनी संभावनाओं के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हूं मैंने इसके लिए काफी तैयारी की है। मैनें अपनी तकनीक को लेकर काफी काम किया है।"
हरियाणा के छोटे से गांव खरमान के रहने वाले सिंह 60 किलोग्राम वर्ग की ग्रेको-रोमन स्टाइल कुश्ती में हिस्सा ले रहे हैं।
हरियाणा सरकार से कुश्ती को मिल रही मदद के बारे में सिंह ने कहा, "यह काफी मददगार रहा है सरकार ने हमें काफी प्रोत्साहित किया है।"
"सरकार ने स्वर्ण पदक विजेता को 15 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसी कारण हरियाणा में खेलों को काफी बढ़ावा मिला है।"
सिंह ने कहा कि उन्हें रेलवे में नौकरी मिली है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन के बाद वह प्रदेश पुलिस बल में शामिल होना चाहते हैं।
अपनी पिछली उपलब्धियों के बारे में सिंह ने कहा, "मैंने राष्ट्रमंडल खेलों में 2005, 2007 और 2009 में स्वर्ण पदक जीते। इस साल मैंने एशियाई चैम्पियनशिप में कास्य पदक जीता। इसलिए मेरा आत्मविश्वास काफी मजबूत है। मैं पिछले 10 साल से राष्ट्रीय पदक जीत रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications