मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम में कोविड-19 का प्रकोप, ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ मैच हुआ स्थगित

नई दिल्लीः कोविड 19 का प्रकोप एक बार फिर से खेल पर अपना असर दिखाने लगा है। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों को इस वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी चपेट में लिया था और आईसीसी को इससे ठीक पहले जिम्बॉब्वे में चल रहा अपना वर्ल्ड कप क्वालिफायर टूर्नामेंट कैंसिल करना पड़ा था। अब मंगलवार को ब्रेंटफोर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रीमियर लीग मैच को कोविड​​​​-19 मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी लीग ने सोमवार को दी।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रविवार को टीम के स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच सीमित संख्या में कुछ केस पाए जाने की जानकारी दी थी। शनिवार को अपने प्रीमियर लीग क्लैश के लिए नॉर्विच सिटी के लिए जाने वाली टीम को वायरस वाले लोगों से अलग रखा गया था।

लीग ने एक बयान में कहा, "ब्रेंटफोर्ड-यूनाइटेड गेम को स्थगित करने का उौलवै मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के अंदर चल रहे कोविड ​​​​-19 के प्रकोप के कारण मेडिकल सलाहकारों के मार्गदर्शन के बाद लिया गया था।"

"खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच प्रकोप को नियंत्रित करने और आगे इंफेक्शन के जोखिम को कम करने के लिए क्लब के कैरिंगटन ट्रेनिंग कॉमप्लैक्स में फर्स्ट टीम के ऑपरेशन को आज बंद कर दिया गया।"

फिलहाल यूनाइटेड ने लंदन की अपनी यात्रा को तब तक के लिए टाल दिया जब तक कि कोई निर्णय नहीं हो जाता।

प्रीमियर लीग ने पिछले एक सप्ताह में विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच कोविड ​​​​-19 के रिकॉर्ड 42 मामले पाए।

इसने एक बयान में कहा, "लीग अपने इमरजेंसी प्लान पर वापस आ गई है, और खिलाड़ियों और कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट को और तेजी से किया जाएगा।

ब्रेंटफोर्ड ने कहा कि उन्होंने मंगलवार के मैच को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "हम प्रीमियर लीग के फैसले का सम्मान करते हैं और स्वीकार करते हैं कि दोनों क्लबों के खिलाड़ियों और कर्मचारियों की हेल्थ और सुरक्षा को हमेशा पहले आना चाहिए। हम कामना करते हैं कि हर कोई शीघ्र स्वस्थ हो जाए और नए साल में ब्रेंटफोर्ड कम्युनिटी मैनचेस्टर यूनाइटेड की मेजबानी करने के लिए तैयार है।"

Story first published: Tuesday, December 14, 2021, 10:29 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+