धोनी ने छोड़ी अपनी पसंदीदा मोबाइल गेम, दीपक चाहर ने किया खुलासा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन हैं। क्रिकेटर्स मैदान पर प्रैक्टिस करने की बजाय घर में ही खुद को फिट रखते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस संक्रमण महामारी का प्रकोप ना देखने को मिलता तो इस समय दर्शकों को महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चाैके-छक्के निकलते हुए देखने को मिल रहे होते। लाॅकडाउन के बीच धोनी घर में कैसे समय बीता रहे हैं इसकी जानकारी उन्होंने खुद तो नहीं दी। लेकिन आईपीएल में उनके साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया में युवा गेंदबाज दीपक चाहर ने बताया कि अब धोनी अपनी पसंदीदा मोबाइल गेम छोड़ चुके हैं।
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने टि्वटर हैंडल पर चाहर के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें चाहर अपने अनुभव और एमएस धोनी के बारे में कुछ बातें बता रहे हैं। प्रोग्राम की होस्ट ने जब धोनी पर सवाल किया तो चाहर ने कहा कि अब माही भाई पबजी में आउट ऑफ टच हो गए हैं वह अब कोई दूसरा गेम खेल रहे हैं।
यहां दीपक चाहर से सवाल किया गया था कि क्या आप अब धोनी के साथ पब्जी खेलते हैं। इसके जवाब में चाहर ने बताया, 'मैं तो अभी भी पबजी खेलता हूं लेकिन धोनी भाई नहीं खेलते हैं। एक बार वह खेलने के लिए आए भी थे तो वह बिल्कुल आउट ऑफ टच दिख रहे थे। उन्हें मालूम ही नहीं चल रहा था कि कौन कहां से आकर हमला कर रहा है।'
दीपक चाहर के मुताबिक धोनी अब कॉल ऑफ ड्यूटी खेलते हैं। ये गेम भी एक आर्मी बेस गेम है, जिसमें आपको दुश्मन का इलाका तबाह करना होता है। दीपक चाहर ने बताया कि धोनी कुछ दिन पहले PUBG खेलने के लिए ऑनलाइन आए थे लेकिन उनके खेल में पहले जैसी बात नहीं थी, वो शायद इस खेल को खेलना भूल गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
