चैम्पियंस लीग : रॉलय चैलेंजर्स के 75 रन बने (लीड-1)
डरबन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में जारी चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण के 11वें मुकाबले में शुक्रवार को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओरव में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
इससे पहले साउथ आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज मनीष पांडे और राहुल द्रविड़ चार-चार और इसके बाद रोबिन उथप्पा शून्य रन बनाकर आउट हो गए। रॉस टेलर 28 गेंदों पर शानदार 46 रन बनाकर आउट हुए।
दस ओवर की समाप्ति पर कैमरन व्हाइट पांच और विराट कोहली तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
छह रन के कुल स्कोर पर पांड और सात रन के कुल स्कोर पर उथप्पा का विकेट गिरा। 53 रन के कुल स्कोर पर द्रविड़ आउट हुए। इसके बाद 69 के कुल स्कोर टेलर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है जबकि साउथ आस्ट्रेलिया की टीम लगातार तीसरी जीत के लिए प्रयासरत है।
रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के हरफनमौला खेल की बदौलत वेस्टइंडीज के क्लब गयाना को नौ विकेट से हराया था।
दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लायंस क्लब को पटखनी दी थी। इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया ने मुंबई इंडियंस को भी धूल चटा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications