Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब नानी बनकर विराट कोहली की पत्नी ने सभी को चौंकाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी खास एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। .ही नहीं अनुष्का अपने लुक और अपनी एक्टिंग के दम पर अपने फैंस को काफी हैरान करती रही हैं। चाहें वो फिलौरी हो या फिर परी.. दोनों फिल्मों में अनुष्का फैंस को चौंकाया है। हालांकि आज कल अनुष्का का एक खास लुक वायरल हो रहा है।

अनुष्का के फैंस उन्हें नानी के किरदार में देख सकते हैं

अनुष्का के फैंस उन्हें नानी के किरदार में देख सकते हैं

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही किरदारों के साथ प्रयोग किया है। दरअसल अब अनुष्का के फैंस उन्हें नानी के किरदार में देख सकते हैं। अनुष्का ने सोमवार को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात की, जहां बैंक ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आ रही हैं

अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आ रही हैं

अपने नए विज्ञापन में अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आ रही हैं। इस अनुभव के बारे में अनुष्का ने कहा, "मैंने शुरू से ही हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है।"

आप भी देखें ये पूरा वीडियो-

अनुष्का के स्टैंडर्ड चार्टर्ड इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद इससे जुड़ी कई तस्वीरें अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब उन्होंने इसके लिए एक एड किया है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस छोटे से एड फिल्म में अनुष्का तीन अलग-अलग कैरेक्टर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि एक डिलीवरी ब्वॉय अनुष्का को एक पार्सल देने आता है जिसका पेमेंट अनुष्का क्यूआर कोड स्कैन कर देती हैं। तभी अचानक उनकी नानी आ जाती हैं जो अपना बैंक अकाउंट खोल रही हैं जिनकी मदद अनुष्का फोन के जरिए करती हैं।

आप भी देखें ये पूरा वीडियो-

Story first published: Tuesday, April 24, 2018, 18:46 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+