अर्जेटीना के कोच नहीं रहेंगे मैराडोना
ब्यूनस आयर्स, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के कोच और महान फुटबालर डिएगो मैराडोना अब इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। यहां के फुटबाल संघ ने उनका अनुबंध आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।
मैराडोना के नेतृत्व में अर्जेटीना की टीम ने फीफा विश्व कप-2010 में औसत प्रदर्शन किया था। टीम ने धमाकेदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वहां उसे जर्मनी के हाथों 0-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
विश्व कप से टीम के बाहर होने के बावजूद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मैराडोना यह जिम्मेदारी अगले विश्व कप तक निभा सकते हैं। परंतु ऐसा नहीं हुआ। फुटबाल की दुनिया की मशहूर वेबसाइट 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार अर्जेंटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मैराडोना आगे टीम के कोच नहीं रहेंगे।
एएफए के अध्यक्ष जुलियो ग्रोंडोना चाहते थे कि मैराडोना टीम के कोच बने रहें परंतु इस संबंध में दोनों के बीच बात नहीं बनी। एएफए की कार्यकारिणी ने आमराय से मैराडोना का अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications