लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं था : धौनी
सहवाग (नाबाद 125 रनों) और गंभीर (63 रनों) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 201 रन बनाए और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच 84 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड की टीम ने 47 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए और भारत को 47 ओवरों में संशोधित 281 रनों का लक्ष्य मिला, जो बारिश के कारण तीन बार बदला।
धौनी ने कहा, "बारिश की बाधा के कारण लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल था। लेकिन जिस तरह से वीरू (सहवाग) और गंभीर ने बल्लेबाजी की उससे यह आसान लगने लगा। लेकिन यह कभी आसान नहीं था।"
धौनी ने कहा कि नमी के कारण बल्लेबाजी मुश्किल हो गई थी लेकिन ओपनरों ने शानदार शुरुआत दी और लक्ष्य आसान दिखने लगा।
उन्होंने कहा, "पूरे मैच के दौरान हवा काफी तेज थी लेकिन हमें शानदार शुरुआत मिली थी जिसे हमने बाद में भुनाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications