त्रिकोणीय श्रृंखला : न्यूजीलैंड मुश्किल में, 7 विकेट गिरे (लीड-4)

By Staff

श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए हैं जबकि रंगना हेराथ को एक सफलता मिली है। बीजी वॉटलिंग ने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक 55 रनों का योगदान दिया जबकि स्कॉट स्टायरिश ने 24 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

इसके अलावा मार्टिन गुपटिल (0), कप्तान रॉस टेलर (16), डेव विलियमसन (0), गारेथ हॉपकिंस (14) और डरेल टफी (0) ने निराश किया। कीवी टीम ने दो रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाया था। उसके बाद से वह निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

बहरहाल, खराब शुरुआत से बेहाल कीवी टीम ने 34 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। नेथन मैक्लम 11 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं जबकि केइल मिल्स सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, August 13, 2010, 5:19 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+