कुछ के लिए 'निर्णायक' होगा एशेज : वॉटसन
समाचार पत्र 'द एज' से बातचीत के दौरान वॉटसन ने अपने साथियों को इस बात की चेतावनी दी कि वे इंग्लैंड को कमतर आंकने की भूल हरगिज नहीं करें क्योंकि इस टीम ने 1986 के बाद पहली बार जीत की आदत डाल ली है।
बकौल वॉटसन, "कल और आज की इंग्लैंड टीम में यह अंतर है कि आज की टीम को जीत की आदत पड़ चुकी है। उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच अपने हक में करने का माद्दा रखते हैं। इंग्लैंड को अच्छी तरह पता है कि ग्रीम स्वान और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के रहते वह हमें आसानी से हरा सकता है।"
वॉटसन ने कहा कि यह श्रृंखला उनके अलावा टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों के लिए निर्णायक साबित होगी क्योंकि इसके जरिए ही उनके आगे के करियर की दिशा तय होगी।
बकौल वॉटसन, "हमारे कई साथी क्रिकेट से संन्यास लेने की स्थिति में पहुंच चुके हैं और कई युवा टीम में स्थान पक्का करने के लिए संघर्षरत हैं। दोनों तरह के खिलाड़ियों के लिए यह श्रृंखला बेहद अहम साहित होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications