त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत मुश्किल में, 3 विकेट गिरे (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। सहवाग 20 रन के कुल योग पर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। सहवाग ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।
कुल योग में अभी छह रन ही जुड़े थे कि कुलसेकरा ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी चलता कर दिया। कार्तिक नौ रन बना सके। उनका विकेट 26 रन के कुल योग पर गिरा। कार्तिक का कैच कप्तान कुमार संगकारा ने विकेट के पीछे लपका।
इसके बाद रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े लेकिन 50 रन के कुल योग पर एंजेलो मैथ्यूज ने रोहित को पगबाधा आउट करके भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बना सके।
भारतीय टीम ने 14 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। युवराज ने 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए हैं जबकि सुरेश रैना ने खाता नहीं खोला है।
भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है जबकि श्रीलंकाई टीम चौथे मैच में उतरी है। भारत को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 200 रनों से शिकस्त मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से पराजित किया था।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे भारत से हार मिली थी। उसके और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
यह मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है लेकिन अगर श्रीलंका जीतता है तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला भारत के लिए नॉकआउट साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications