गांगुली ने कहा, "मुरली चैम्पियन रहे हैं। मेरे लिहाज से उनका 800 विकेटों का रिकार्ड आसानी से नहीं टूटेगा। मुरली ने उम्र बढ़ने के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।"
मुरली ने गॉल में भारत के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट लेकर 800 विकेटों का रिकार्ड कायम किया और टेस्ट मैचों से यादगार विदाई ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।